[ad_1]

एक 70 साल के वृद्ध के साथ उसके बेटे ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके कारण वृद्ध घायल हो गया है। वृद्ध की बेटी की तबीयत खराब है इस वजह से वह इलाज करने के लिए बैंक से पैसे निकाल कर लाया था। लेकिन उसका बेटा वह पैसे मांगने लगा। कहने लगा कि वह पैसे मुझे दे दो, जब पिता ने पैसे नहीं दिए तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मामला कचनार थाना क्षेत्र के लाल बरखेड़ा गांव का है । घायल हुए वृद्ध बादल सिंह पुत्र नत्थू सिंह धाकड़ उम्र 70 वर्ष ने बताया की बड़ी बेटी की कुछ दिनों से तबीयत खराब है। बेटी को इलाज करने के लिए बाहर ले जाना है। इस वजह से एक दिन पहले वह बैंक से ढाई लाख निकाल कर लाया था। कुछ देर बाद पैसे निकालने की जानकारी उसके छोटे बेटे धनराम को लग गई।
बेटा धनराम कहने लगा की पैसे मुझे दे दो। पिता ने उसे पैसे देने की वजह पूछी तो, उसने वजह नहीं बताई। जिसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। रविवार की सुबह बेटे ने लाठी उठाई और पिता के ऊपर हमला कर दिया, उसके सर एवं पैरों में लाठी मार मार कर घायल कर दिया। इसके बाद बड़ा बेटा घर पर आया और वह पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
[ad_2]
Source link









