Home मध्यप्रदेश Smoke still rising in the village even after 12 hours, furniture including...

Smoke still rising in the village even after 12 hours, furniture including 40 thousand cash destroyed to ashes | खंडवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा: पड़ोसी का घर भी जला; 2 लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान – Khandwa News

49
0

[ad_1]

गांव में 12 घंटे बाद भी उठता रहा धुआं।

Google search engine

खंडवा के सडियापानी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक मकान में आग लग गई। घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से पड़ोस के दो मकान भी चपेट में आ गए। घटना हरसूद क्षेत्र में रात करीब 1 बजे की है। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। बारह घंटे बाद भी गांव

.

इधर, घटना की सूचना के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल पंचनामा बनाया और नुकसानी का आंकलन किया। बताया कि सड़ियापानी में ओमप्रकाश पिता करणसिंह के घर आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।

रात करीब 1 बजे लगी आग।

रात करीब 1 बजे लगी आग।

पड़ोसी का मकान भी चपेट में आया आग से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे कि पड़ोसी मुंशी पिता आशाराम और अनार पिता सुरख्या का मकान भी चपेट में आ गया। मौके पर ओमप्रकाश पिता करणसिंह का मकान 100% जल गया है। वहीं मुंशी पिता आशाराम का घर 50 फीसदी जला है। अनार पिता सुरख्या का रसोई घर जल गया है।

40 हजार रूपए नकदी समेत ज्वेलरी, फर्नीचर खाक राजस्व विभाग के नुकसानी आंकलन के दौरान पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि उसके घर में 40 हजार रूपए की नकदी रखी हुई थी। वहीं कूलर, टीवी, फ्रीज सहित अन्य फर्नीचर का सामान था। सोने-चांदी के गहने, कपड़े, बिस्तर, दाे खटिया थी। इस तरह कुल 2 लाख 31 हजार रूपए का नुकसान हुआ है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here