Home मध्यप्रदेश Smart tech solutions being explored for Simhastha 2028 | सिंहस्थ 2028 के...

Smart tech solutions being explored for Simhastha 2028 | सिंहस्थ 2028 के लिए तलाशे जा रहे स्मार्ट टेक सॉल्यूशंस: ट्र्रैफिक, क्राउड मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, हेल्थ एंड सैनिटेशन के लिए नवाचार पर फोकस – Bhopal News

57
0

[ad_1]

सिंहस्थ 2028 के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग स्मार्ट-टेक सॉल्यूशंस की खोज कर रहा है। यह काम राष्ट्रीय टेक हैकाथॉन के माध्यम से किया जाएगा जिसके जरिए देश के नवाचार करने वालों को एक मंच पर लाकर स्मार्ट और व्यावहारिक तकनीकी सॉल्यूशंस विकसित किए जाए

Google search engine

.

राज्य सरकार सिंहस्थ की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहती है। इसलिए अभी से अधिकतम नवीन तकनीकों पर फोकस कर काम किया जा रहा है। स्मार्ट टेक सॉल्यूशंस के लिए चयनित प्रतिभागियों को आइडिया-प्रेजेंटेशन, प्रोटोटाइप निर्माण और फाइनल प्रतियोगिता के कई चरणों से गुजरना होगा। यहां वे अपने समाधान सरकारी अधिकारियों, उद्योग विशेषज्ञों और टेक्निकल एक्सपर्ट्स के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा है कि देशभर के स्टार्टअप्स, शैक्षणिक नवाचार करने वाले और तकनीकी विशेषज्ञों से इस आयोजन की अधिक जानकारी बेवसाइट https://mpsedc.mp.gov.in/ से प्राप्त कर सकते है।

ये होंगे रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र

  • हैकाथॉन में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप्स, एमएसएमई, निजी कंपनियां, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान और शोध संगठन पात्र होंगे।
  • किसी पंजीकृत संस्था से संबद्ध विद्यार्थी और स्वतंत्र डेवलपर्स भी हैकाथॉन में व्यक्तिगत रूप से भाग ले सकेंगे।
  • चयनित टीमों को डीपीआईआईटी स्टार्ट अप सर्टिफिकेट, एमएसएमई, उद्योग पंजीयन, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दस्तावेज़ या संस्थान के पहचान पत्र जैसे प्रमाण पेश करने होंगे।

हैकाथॉन के लिए चार थीम तय

हैकाथॉन के लिए जो चार थीम तय की गई हैं उसमें ये विषय होंगे।

  • स्मार्ट मोबिलिटी एवं एक्सेस मैनेजमेंट
  • सुरक्षा, निगरानी और आपदा प्रबंधन
  • स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन
  • डिजिटल अनुभव और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति

इस पर भी होगा फोकस

  • हैकेथॉन के माध्यम से उज्जैन में ट्रैफिक में आसानी, पार्किंग प्रबंधन, रूट ऑप्टिमाइजेशन और वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सुलभ आवाजाही करने वाले सॉल्यूशंस के विकल्प तलाशे जाएंगे।
  • साथ ही रीयल टाइम क्राउड मैनेजमेंट, आपातकालीन प्रतिक्रिया, एआई आधारित निगरानी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए पूर्वानुमान लगाने वाले उपकरणों पर भी फोकस किया जाएगा।
  • इसमें सार्वजनिक स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ जल आपूर्ति और त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए स्मार्ट टेक-सॉल्यूशंस पेश किये जाएंगे।
  • हैकाथॉन में श्रद्धालुओं के सिंहस्थ तीर्थाटन के अनुभव को सुखद बनाने वाले इंटरेक्टिव मोबाइल ऐप्स, सूचना प्रणाली, पर्यावरणीय व्यवहार प्रोत्साहन और सांस्कृतिक कथाओं का तकनीकी प्रजेंटेशन करने वाले टेक-सॉल्यूशंस भी प्रस्तुत किये जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here