Home मध्यप्रदेश Sidhi:शादी के जश्न में हर्ष फायर, दूल्हे के भाई को पेट में...

Sidhi:शादी के जश्न में हर्ष फायर, दूल्हे के भाई को पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में रीवा रेफर – Sidhi: Harsh Fire In Wedding Celebration, Groom’s Brother Shot In Stomach

59
0

[ad_1]

Sidhi: Harsh fire in wedding celebration, groom's brother shot in stomach

Google search engine

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में हर्ष फायर के दौरान युवक को गोली लगी है।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी शहर के साईं मैरिज गार्डन में हर्ष फायर में एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसके पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक दूल्हे का रिश्ते में भाई लगता है।

जानकारी के अनुसार मामला सीधी जिले के दक्षिण करौंदिया का है। जहां मंगलवार देर रात करीब 11 बजे शादी का जश्न गम में तब्दील हो गया। नाच-गाने के दौरान हर्ष फायरिंग हुई और हर्ष फायरिंग के दौरान ही हादसे में एक युवक के पेट पर गोली जा घुसी। बताया गया कि करौंदिया निवासी अंकित सिंह की शादी थी। जिनके कार्यक्रम का आयोजन साईं मैरिज गार्डन में किया गया था। जहां बरात नाचते-गाते मैरिज गार्डन में पहुंची, जहां लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया गया। पहला फायर हवा में किया गया। दूसरा फायर किया जा रहा था तो गोली अटक गई। बंदूक को नीचे किया गया और नीचे करते ही बंदूक से गोली फायर हो गई और युवक के पेट पर जा घुसी।

इस हर्ष फायर से निकली गोली ब्रह्मदेव सिंह के पेट में घुसी थी जो उस शादी होने वाले युवक का रिश्ते का भाई लगता है। घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उपचार के लिए उसे सीधी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी जमोडी शेषमणि मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्यवाई में जुट गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह गोली चलाने वाला कौन था। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here