[ad_1]

कोलार में जेके अस्पताल के नजदीक पहली बार विराजमान हुईं कोलार की रानी (मां दुर्गा) के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीराम सेवा समिति ने यह आयोजन किया है। प्रतिमा के आगमन पर समिति के अध्यक्ष, मित्र मंडल सहित सिग्नेचर रेसीडेंसी, सागर प्रीमियम टॉवर और वार्ड-82 के रहवासियों ने स्वागत किया। फिर स्थापना हुई और आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। माता की सुबह भी ढोल-नगाड़ों के साथ आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया।
[ad_2]
Source link









