Home मध्यप्रदेश Shivang Rathore of Guna selected for CDS | गुना के शिवांग राठौर...

Shivang Rathore of Guna selected for CDS | गुना के शिवांग राठौर का CDS में चयन: ऑल इंडिया 81वीं रैंक हासिल की, 574 कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन; ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बनेंगे – Guna News

56
0

[ad_1]

शहर के एक युवक का चयन UPSC CDS में हुआ है। शुक्रवार को UPSC ने इसके परिणाम घोषित किया था। कुल 574 युवक युवतियों का चयन हुआ है। युवक ने ऑल इंडिया 81वीं रैंक हासिल की है।

Google search engine

.

बता दें कि UPSC कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 2024 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया है। रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 574 कैंडिडेट्स का चयन किया गया है, जिसमें 510 युवक और 65 युवतियों का चयन है।

ऑल इंडिया 81वीं रैंक हासिल की इसमें गुना शहर के रहने वाले शिवांग राठौर का भी चयन हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया 81वीं रैंक हासिल की है। शिवांग ने शहर के केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने गुना के ही पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने बी कॉम और एम कॉम किया है। इसके बाद उन्होंने डिफेंस सर्विसेज के एग्जाम की तैयारी की।

शिवांग के पिता शहर में ही एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी मां गृहणी हैं। चयन के बाद अब शिवांग चेन्नई में डिफेंस सर्विसेज की ट्रेनिंग लेंगे। इसके बाद वह लेफ्टिनेंट बन जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here