Home मध्यप्रदेश Shiv Mahapuran story concludes today | शिव महापुराण कथा का आज समापन:...

Shiv Mahapuran story concludes today | शिव महापुराण कथा का आज समापन: मनकामनेश्वर मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, महाप्रसादी का आयोजन – Agar Malwa News

65
0

[ad_1]

आगर मालवा के छोटा गवलीपुरा स्थित पूर्ण मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का समापन आज होगा। कथा का वाचन वृंदावन धाम, मथुरा से आए पंडित माधवाचार्य महाराज ने किया।

Google search engine

.

कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव को छप्पन भोग अर्पित किए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पंडित माधवाचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान शिव की आराधना से सभी समस्याओं का समाधान मिलता है।

कथा में नारद और विश्व मोहिनी संवाद के माध्यम से माया जाल से मुक्ति का मार्ग बताया गया। पंडित जी ने सती चरित्र और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा भी सुनाई। महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आज कथा की पूर्णाहुति पर मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मंदिर से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी। इसके बाद विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here