Home मध्यप्रदेश Sheopur’s daughter created history in Kyrgyzstan | श्योपुर की बेटी ने किर्गिस्तान...

Sheopur’s daughter created history in Kyrgyzstan | श्योपुर की बेटी ने किर्गिस्तान में रचा इतिहास: एशियन अंडर-15 कुश्ती में सुखमन कौर ने जीता कांस्य, एकलव्य पुरस्कार के लिए नाम प्रस्तावित – Sheopur News

61
0

[ad_1]

किर्गिस्तान में 9 जुलाई को हुई एशियन अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप में श्योपुर की सुखमन कौर ने कांस्य पदक जीता। सुखमन ने मंगोलिया और कजाकिस्तान की पहलवानों को 10-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

Google search engine

.

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में सुखमन का सम्मान किया। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर और शील्ड व स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने खेल अधिकारी को सुखमन का नाम एकलव्य पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। इस पुरस्कार में लगभग 2 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

सोईकलां की रहने वाली सुखमन ने पहले भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2023-24 में अंडर-14 और अंडर-15 में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीते। 2025 में अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीता।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here