Home मध्यप्रदेश Shakti Kalash Yatra taken out in Shajapur | शाजापुर में शक्ति कलश...

Shakti Kalash Yatra taken out in Shajapur | शाजापुर में शक्ति कलश यात्रा निकाली: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 3 अप्रैल से; पनवाड़ी में प्रचार करने पहुंची यात्रा – shajapur (MP) News

56
0

[ad_1]

शाजापुर जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित ग्राम पनवाड़ी में 3 से 6 अप्रैल तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। इस आयोजन के प्रचार के लिए शक्ति कलश यात्रा निकाली जा रही है।

Google search engine

.

यह यात्रा 24 गांवों से होकर गुजर रही है। गुरुवार को यात्रा जलोदा, पचावता, जामन, बकानी खोरिया कुम्हारिया, दुधाना और डंगिचा पहुंची। शुक्रवार को यह कोंटा, तिंगजपुर, कमलपुर, कमरदीपुर, मंडोदा, मोल्टा, मेवासा, सिनोरा और अभयपुर जाएगी। हर गांव में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

कलश यात्रा के दौरान कलश का पूजन करते ग्रामीण।

कलश यात्रा के दौरान कलश का पूजन करते ग्रामीण।

ग्राम पनवाड़ी के संजय पाटीदार ने गुरुवार शाम 5 बजे करीब बताया कि महायज्ञ के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामुदायिक कल्याण और शांति के लिए किया जाता है। गायत्री मंत्र का जाप और हवन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। यह व्यक्तिगत लाभ के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन को भी बढ़ावा देता है।

महायज्ञ की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। कई श्रद्धालु तन-मन-धन से इस आयोजन में जुटे हुए हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस पवित्र आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here