Home मध्यप्रदेश Shajapur- Clouds are covering the sky, people are facing humid heat, the...

Shajapur- Clouds are covering the sky, people are facing humid heat, the weather department says there will be heavy rain after the 1st | शाजापुर में बादल छाए, उमस और गर्मी से लोग परेशान: मौसम विभाग का अनुमान- 1 सितंबर के बाद झमाझम बारिश होगी – shajapur (MP) News

56
0

[ad_1]

शाजापुर जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। दो दिन से तेज धूप के साथ आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। वहीं, हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। मौसम साफ होने से गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान भी बढ़ने लगा है।

Google search engine

.

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी पूर्वी हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चल रही है। गर्मी के चलते अभी भी घरों में एसी, कूलर एवं पंखे चल रहे हैं। दिन में उमस होने से गर्मी का प्रकोप ज्यादा है।

मौसम विभाग की मानें तो 1 सितंबर से बारिश की संभावना बन रही है। जिले में दो तीन दिन तक कहीं झमाझम तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। मानसून के एक्टिव होने से अच्छी बारिश हो सकती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here