Home मध्यप्रदेश See the picture of Narmada Corridor on Narmada Jayanti | नर्मदा जयंती...

See the picture of Narmada Corridor on Narmada Jayanti | नर्मदा जयंती पर नर्मदा लोक की पहली तस्वीर: महाकाल लोक की तर्ज पर लेगा आकार; चौपाटी, सेल्फी पॉइंट के साथ वाटर एक्टिविटी – narmadapuram (hoshangabad) News

63
0

[ad_1]

उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम में जल्द ही नर्मदा लोक आकार लेना शुरू कर देगा। नर्मदा लोक का काम 150 करोड़ से तीन चरणों में किया जाएगा। इसके पहले चरण में 20 करोड़ से कोरी घाट से नर्मदा घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नर्मदापुरम के खर्राघाट से

Google search engine

.

नर्मदा लोक की डीपीआर इंदौर की कला आकार एसोसिएट्स ने तैयार की है। नर्मदा लोक कॉरिडोर में खर्राघाट से गोंदरी घाट तक 5 किमी में घाटों की सूरत बदलेगी। घाट, पार्किंग, सुरक्षा के मजबूत इंतजाम होंगे। नर्मदा लोक बनाने का काम कामाख्या देवी मंदिर बनाने वाली कंपनी को मिला है। इस प्रोजेक्ट में राजघाट, विवेकानंद घाट और पोस्ट ऑफिस घाट की ड्राइंग एक समान रखी गई है। इसमें पूजन-पाठ के लिए गुर्जे बनेंगे। राजघाट पर यहां तर्पण, पिंडदान हो सकेंगे। इसके अलावा घाट का चौड़ीकरण होगा। पोस्ट ऑफिस घाट पर ट्रैक भी बनेगा।

नर्मदा जयंती पर दैनिक भास्कर आपको नर्मदापुरम में बनने वाले नर्मदा लोक कॉरिडोर के बारे में बता रहा है।

पहले चार तस्वीरों में देखिए नर्मदा लोक ऐसे लेगा आकार

नर्मदा लोक का मुख्य द्वार जयपुरी लाल पत्थरों से बनाया जाएगा।

नर्मदा लोक का मुख्य द्वार जयपुरी लाल पत्थरों से बनाया जाएगा।

नर्मदा घाटों पर वाटर एक्टिविटी भी होगी और फव्वारे भी लगाए जाएंगे।

नर्मदा घाटों पर वाटर एक्टिविटी भी होगी और फव्वारे भी लगाए जाएंगे।

कोरीघाट पर दो और चार पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग होगी।

कोरीघाट पर दो और चार पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग होगी।

नर्मदा घाटों पर लाइट और पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।

नर्मदा घाटों पर लाइट और पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।

नर्मदा लोक कॉरिडोर में ये काम होंगे

  • प्रवेश द्वारः सेठानी घाट प्रवेश द्वार और कॉरिडोर जयपुरी लाल पत्थरों से बनेगा। द्वार के गेट पर नक्काशी होगी। सलकनपुर की तर्ज पर बाघ का चेहरा और गुंबद रहेगा। कॉरिडोर के बीच में इतिहास की जानकारी मिलेगी।
  • सेठानी घाटः सेठानी घाट का नया स्वरूप मन को काफी आनंदित करने वाला है। सेठानी घाट से पर्यटन घाट तक सौंदयीकरण होगा। गुर्जों पर खुले पंडाल बनेंगे। बैठकर नर्मदा दर्शन होंगे। निर्धारित क्षेत्र में जबलपुर के ग्वारीघाट,ओंकारेश्वर की तरह बोटिंग होगी।
  • 210 मीटर का कॉरिडोर : सेठानी घाट से मंगलवारा घाट तक 210 मीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा। जो काफी खूबसूरत रहेगा। इसमें पेड़, लाइटिंग कर लाल पत्थर से पाथवे का डेवलप होगा।
  • कोरी घाटः ऊपर पार्किंग बनेगी। ऊपरी हिस्से में ही किड्स प्लाजा बनेगा। जो दूर से दिखेगी। घाट पर वाटर एक्टिविटी होगी। पार्क में बच्चों के लिए झूले और विभिन्न प्रजाति के पौधे लगेंगे। कोरी घाट से व्यू पॉइंट बनेगा, जिससे नर्मदा का सौंदर्य निहार सकेंगे।।
  • हर्बल पार्क घाटः गोंदरी घाट तक करीब दो किमी का दो वॉकिंग ट्रैक डेवलप होगा। एक नर्मदा नदी के सामान्य लेवल से सटकर, दूसरा ऊपर हिस्से में। ताकि बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति होने पर भी दूसरा ट्रैक डूबे नहीं। हर्बल पार्क में योग का स्थान भी निर्धारित रहेगा। 12 आसनों की मुद्रा नजर आएगी। पाथ वे और ओपन जिम का उपयोग लोग कर सकेंगे। ट्रैक के दोनों तरफ औषधीय पौधे लगाएं जाएंगे।
  • पर्यटन घाटः पर्यटन घाट को चौपाटी के रूप में विकसित होगा। यहां दुकानें बनेंगी। इसमें स्थानीय से लेकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन का आनंद लोग परिवार के साथ ले सकेंगे। यहां म्यूजिक पॉइंट, सेल्फी पॉइंट, पार्क और लाइट फाउंटेन लगेंगे। बड़ा पार्किंग स्थल बनेगा। श्रद्धालुओं के वाहन सेठानी घाट के बजाय इसी पार्किंग में खड़े होंगे।

2023 में शिवराज ने की थी नर्मदा कॉरिडोर की घोषणा

वर्ष 2023 में नर्मदा जयंती पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। चौहान नर्मदा जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि जैसा महाकाल लोक, सलकनपुर में देवी लोक बन रहा, वैसा ही नर्मदापुरम में मां नर्मदा कॉरिडोर बनाया जाएगा। घोषणा के बाद कॉरिडोर का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने। दो साल तक धीमी गति से चलने के बाद अब जाकर कॉरिडोर बनाने की रूपरेखा तेज हुई है। प्रथम चरण में 20 करोड़ रुपए के काम को टीएस (टेक्निकल स्वीकृति) के लिए भोपाल भेजा गया है।

नर्मदा घाट पर वोटिंग, जल मंच सहित कैंटीन भी रहेगी

नर्मदा घाट पर वोटिंग, जल मंच सहित कैंटीन भी रहेगी

बाढ़ के अनुसार बनाया प्लान

लोगों के सुझाव के बाद नर्मदा रिवर फ्रंट के अनुसार डिटेल सर्वे कर डीपीआर बनाई गई है। नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया करीब 150 करोड़ में नर्मदा लोक कॉरिडोर का काम होगा। प्रथम चरण में 20 करोड़ में काम होगा। टेंडर जारी होने के बाद काम शुरू होगा। बारिश में आने वाली बाढ़ के लेवल को देखते हुए प्लान बनाया है।

नर्मदा लोक में सेठानी घाट से मंगलवारा घाट तक 210 मीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा।

नर्मदा लोक में सेठानी घाट से मंगलवारा घाट तक 210 मीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा।

नपाध्यक्ष नीतू बोलीं-जल्द शुरू करेंगे काम

नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया महाकाल लोक जैसा ही नर्मदा लोक कॉरिडोर बनेगा। प्रथम चरण में मंगलवारा घाट से कोरी घाट तक काम होगा। जिसमें सेठानीघाट, नर्मदा लोक द्वार, पर्यटन घाट पर काम होंगे। पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। दूसरी नदियों की तरह नर्मदापुरम में भी लोग नौका विहार कर सकेंगे।

सीएमओ ने कहा-प्रथम चरण की डीपीआर तैयार सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया डेढ़ सौ करोड़ रुपए में नर्मदा लोक कॉरिडोर का काम होगा। प्रथम चरण की डीपीआर 20 करोड़ रुपए की बनाई है। जिसका अवलोकन जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद को कराया गया है। कलेक्टर को अवलोकन करने के बाद टीएस स्वीकृति आते ही टेंडर होगा। प्रथम चरण में सेठानी घाट, कोरी घाट, पर्यटन घाट का काम होगा। बाद में जैसे-जैसे फंड मिलेगा वैसे-वैसे अगले चरण मंगलवारा घाट, हर्बल पार्क से गोंदरी घाट तक वॉकिंग खर्रा घाट के काम होंगे।

जानिए…नर्मदा जयंती क्यों मनाई जाती है

नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती को लेकर घाटों को सजाया गया है, साथ ही आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मां नर्मदा का अवतरण हुआ था, इसलिए हर साल नर्मदा जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन नर्मदा नदी में डुबकी लगाने से व्यक्ति के समस्त पापों से छुटकारा मिलता हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां नर्मदा की उपासना करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि मिलता है. नर्मदा जयंती के इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के अमरकंटक में नर्मदा नदी के तट पर भव्या मेले का आयोजन भी किया जाता है।

मंगलवार को नर्मदा जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर घाटों को भी सजाया गया है।

मंगलवार को नर्मदा जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर घाटों को भी सजाया गया है।

मुख्य समारोह 4 फरवरी को होगा आयोजित

नर्मदा जयंती पर मुख्य आयोजन 4 फरवरी को होगा। इस दिन सुबह 9:30 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे मोरछली चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे। शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक सेठानी घाट पर जल मंच से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो रात तक जारी रहेंगी।

संबंधित खबर भी पढ़ें…

रोशनी से जगमगा रहा मां नर्मदा का सेठानी घाट।

रोशनी से जगमगा रहा मां नर्मदा का सेठानी घाट।

नर्मदापुरम में मां नर्मदा का प्रकटोत्सव कल से:बिजली से जगमग हुआ घाट; 4 फरवरी को आएंगे सीएम यादव

मां नर्मदा का प्रकटोत्सव एवं नर्मदापुरम शहर का गौरव दिवस 3 और 4 फरवरी को मनाया जाएगा। इस उत्सव का शुभारंभ 3 फरवरी को मंगलाचरण के साथ होगा। वहीं, 4 फरवरी (मंगलवार) को सेठानी घाट पर जलमंच पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here