[ad_1]
मुरैना की सरायछोला थाना पुलिस ने एक बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल तथा तीन कट्टे बरामद किए हैं। बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
.
बता दें कि, सरायछोला थाना पुलिस के प्रभारी वीरेश कुशवाहा को सूचना मिली कि मसूदपुर चौराहे के पास एक बदमाश वारदात की नीयत से खड़ा है। उसके पास कई हथियार भी है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर पहले से खड़े बदमाश को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी दी गई तो उसकी बाईं तरफ कमर में एक पिस्टल खुरसी हुई थी। इसके साथ ही उसके पास एक बैग था। उस बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 315 बोर के तीन कट्टे तथा पिस्टल के दो जिंदा कारतूस रखे मिले। पूछताछ में उस बदमाश ने अपना नाम राज किरन पुत्र राजेंद्र मीना, निवासी मुखर्जी नगर, LIG 115, सिविल लाइन, जिला देवास का होना बताया।
वारदात की नीयत से आया था बदमाश
पुलिस के मुताबिक बदमाश जिले से बाहर का था तथा वह वारदात की नीयत से मुरैना में आया हुआ था। इसका उद्देश्य लूट करने का था। लूट करने के बाद वह यहां से भाग कर वापस देवास जाना चाहता था। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि यहां की लोकल पुलिस आरोपी को जिले में ही खोजती रहती और उसे पकड़ नहीं पाती।

बाहर के बदमाश मुरैना में कर रहे वारदात
इस घटना के बाद पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि जिले के अंदर जो भी वारदात की घटना हो रही है उनके पीछे जिले के बाहर के बदमाश भी मुख्य रूप से शामिल है। यह बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं और उसके बाद रफूचक्कर हो जाते हैं। मुरैना की पुलिस उन्हें खोजती रहती है लेकिन वह उनके हाथ नहीं आते।
कहते हैं अधिकारी
रात में उस बदमाश को पकड़ा गया है। मसूदपुर के चौराहे पर उसके खड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी में उसके बाहर रहने की बात सामने आई है। इस मामले में और भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है।
वीरेश कुशवाहा, थाना प्रभारी, सराय छोला थाना, मुरैना
[ad_2]
Source link









