[ad_1]

मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आगर नगर पालिका में कार्यरत सफाई कामगारों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जहां कर्मचारियों की ओर से एक रैली निकाली गई और नारे बाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
यहां सफाई कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और धरना दिया। उसके बाद सफाई कामगारों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुल फकीर का पुतला दहन कर दिया।
संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों का निराकरण तुरंत किया जाए अन्यथा आंदोलन कि राह पर जाने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की होगी। कर्मचारियों अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौपा।
सफाई कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगे
- विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
- 10 वर्ष पूर्ण कर्मचारियों को विनित करण किया जाए ।
- कर्मचारियों को अनाज अर्गिम दिया जाए।
- कर्मचारियों को बरसाती दी जाए।
- कर्मचारियों को तगारी फावडे और अन्य सामान दिया जाए।
- कर्मचारियों की वेतन विसंगती दूर की जाए।
- सफाई कर्मचारियों कि छः सुत्री मांगे इस प्रकार से है।
[ad_2]
Source link









