Home मध्यप्रदेश Sand mafia Rinku Rathore arrested | रेत माफिया रिंकू राठौर गिरफ्तार: कई...

Sand mafia Rinku Rathore arrested | रेत माफिया रिंकू राठौर गिरफ्तार: कई दिनों से तलाश कर रही थी पुलि, सूखी नदी के पास पकड़ाया – Betul News

50
0

[ad_1]

कई दिनों से फरार चल रहे रेत माफिया रिंकु उर्फ अंकुर राठौर को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही थी।लेकिन आज वह हाईवे पर एक ढाबे के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Google search engine

.

पुलिस के मुताबिक थाना शाहपुर के अप.क्र.209/24 और थाना चोपना के अप.क्र. 177/24 मे खनिज चोरी के मामलों में फरार आरोपी रिंकु उर्फ अंकुर राठौर पिता कुश कुमार राठौर (38) निवासी स्टेशन रोड शाहपुर की कई दिनों तलाश जारी थी। टीआई जयपाल इवनाती ने बताया की आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अनेक जगह छापेमारी कर रही थी।

विगत कुछ समय से आरोपी रिंकू की भौरा सुखतवा के आसपास छिपे होने की सूचना मिल रही थी। लेकिन आज मुखबिरी से ये जानकारी मिली कि रिंकू किसी व्यक्ति से पुराना लेन देन का हिसाब करने और पैसे का लेन देन करने सूखी नदी ढाबा पर आने वाला है।

इस सूचना पर पुलिस ने सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। कुछ समय बाद सूखी नदी पर एक व्यक्ति चैक टीशर्ट और काला पेंट पहने हाईवे तरफ से पैदल आते दिखाई दिया। उस पहचानते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आज उसे कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिए जाने का प्रयास किया जाएगा।

रिंकू पर रेत के अवैध खनन, परिवहन के कई मामले दर्ज हैं।

रिंकू पर रेत के अवैध खनन, परिवहन के कई मामले दर्ज हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here