Home मध्यप्रदेश Sagar: Principal and Teachers Found Absent, Books Not Distributed in Schools During...

Sagar: Principal and Teachers Found Absent, Books Not Distributed in Schools During Inspection | छिरारी स्कूल में अनुपस्थित मिले प्राचार्य और शिक्षक: गेट पर खड़े मिले 100 से ज्यादा विद्यार्थी; एक टीचर को छोड़कर सभी को नोटिस – Sagar News

61
0

[ad_1]

निरीक्षण में स्कूल के गेट पर खड़े मिले बच्चे।

Google search engine

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मृत्युंजय कुमार ने शुक्रवार को सागर के रहली विकासखंड के ग्राम छिरारी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सहायक शिक्षक (विज्ञान) को छोड़कर पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला।

.

संयुक्त संचालक ने बताया कि प्राचार्य, शिक्षक, अतिथि शिक्षक और भृत्य सभी गैरहाजिर थे। इस लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

छपरा और खैराना स्कूल में भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराना और छपरा विद्यालय भी पहुंचे।

1. खैराना स्कूल में प्राचार्य सहित पूरा स्टाफ उपस्थित मिला और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

2. छपरा विद्यालय में प्राचार्य और शिक्षक मौजूद थे, लेकिन कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं:

  • कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने बताया कि संस्कृत को छोड़कर अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलीं।
  • प्राचार्य को शैक्षणिक अभिलेखों, छात्र संख्या, प्रवेश और प्रत्याशित प्रवेश की जानकारी नहीं थी।
  • पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी नहीं हुआ, जबकि किताबों का स्टॉक स्कूल में उपलब्ध था।

संयुक्त संचालक ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पिछले वर्ष भी खराब रहा प्रदर्शन इन तीनों विद्यालयों का 2024-25 सत्र में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 30% से भी कम रहा है। इसी आधार पर संभागीय आयुक्त द्वारा पूर्व में संबंधित विद्यालयों को नोटिस दिए गए थे। अब संयुक्त संचालक ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here