Home मध्यप्रदेश Robbery And Assault In A Moving Train – Katni News

Robbery And Assault In A Moving Train – Katni News

57
0

[ad_1]

जिले में बेखौफ बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी में हड़कंप मच गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Google search engine

बताया जा रहा है कि बीना से कटनी मुड़वारा स्टेशन तक आने वाली मेमो पैसेंजर ट्रेन (नंबर 61619) जैसे ही मुड़वारा स्टेशन पर पहुंची, उसमें सवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, सभी घायल यात्री बांदकपुर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

पीड़ितों के अनुसार, सलैया स्टेशन से 7–8 अज्ञात युवक ट्रेन में सवार हुए। युवकों ने पहले कुछ यात्रियों से विवाद किया, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। हमलावरों ने बांदकपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों को भी धमकाया गया।

पढ़ें: शादी समारोह में दिखा दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज, मेहमानों संग किया डांस, वीडियो वायरल    

इस हमले में पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला श्रद्धालु को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों ने बताया कि हमलावर उनका मोबाइल फोन और नकदी भी लूटकर मौके से फरार हो गए।

मुड़वारा स्टेशन पर पहुंचते ही पीड़ितों ने जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एल. पी. कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही GRP और RPF के जवान सक्रिय हो गए हैं। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here