Home मध्यप्रदेश Road accident in Narsinghgarh, senior BJP leader dies | नरसिंहगढ़ में सड़क...

Road accident in Narsinghgarh, senior BJP leader dies | नरसिंहगढ़ में सड़क दुर्घटना, भाजपा वरिष्ठ नेता की मौत: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल साहू का निधन – rajgarh (MP) News

60
0

[ad_1]

नरसिंहगढ़ में एक सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल साहू (62) की मौत हो गई। गुरुवार की शाम को सूरजपोल नाके के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल साहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के द

Google search engine

.

बाबूलाल साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वे 2007-08 में नगर पालिका अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

शुक्रवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा विधायक मोहन शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्थानीय जनता और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साहू ने राजनीति के साथ समाजसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हादसे के समय साहू किसी परिचित के साथ बाइक पर सवार थे। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। साहू की मौत से उनका परिवार टूट गया है। नगर में भी शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here