Home मध्यप्रदेश Road Accident In Bhopal Young Man Died In Collision Between Two Bikes...

Road Accident In Bhopal Young Man Died In Collision Between Two Bikes – Amar Ujala Hindi News Live

61
0

[ad_1]

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायल की तबीयत में सुधार होने के बाद बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद हादसे के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। 

Google search engine
Trending Videos

ये भी पढ़ें:  पत्नी के खौफ में पति, कमरा बंद कर मारे चाटें, बचाने के लिए मां को बुलाता रहा युवक, की थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सुनील रजक ग्राम कल्याणपुर थाना सूखी सेवनिया में रहता था और प्रायवेट काम करता था। बीते रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी मोटर सायकिल से घर लौट रहा था। बायपास चौराहा पहुंचते ही भोपाल-विदिशा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुनील ने दम तोड़ दिया। हादसे में संदीप विश्वकर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जो बैरसिया का रहने वाला बताया गया है। घटना के समय वह कहां जा रहा था, इसकी जानकरी बयान होने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये वीडिया भी देखिए…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here