Home मध्यप्रदेश Residents of Sardar Patel-Azad ward worried | गली में सीवरेज का पाइप...

Residents of Sardar Patel-Azad ward worried | गली में सीवरेज का पाइप फूटने और बारिश के कारण हो गया 20 फीट गहरा गड्ढा

57
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)38 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

सिंधीपुरा गेट के पास सरदार पटेल और आजाद वार्ड के बीच ढाई फीट की गली में लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इस गली के दोनों ओर बने मकानों के नीचे की मिट्टी धंस गई है। दोनों मकानों को इससे नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते आसपास के लोग भी चिंतित हैं। रहवासियों ने कहा किसी भी समय मकान जमीदोज हो सकते हैं।

सिंधीपुरा वार्ड पार्षद गौरव शुक्ला ने बताया शनिवार दोपहर 2 बजे मकान के नीचे की मिट्टी धंस गई इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। एक ट्राली खरवा डालवाया गया, लेकिन इसके बाद भी भराव पूरा नहीं हुआ है। रविवार को नगर निगम के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। रहवासियों ने उनके सामने आक्रोश जताया।

नगर निगम अफसरों ने आश्वासन दिया कि खरवा डलवाकर गड्ढे को बंद कराया जाएगा। इधर रविवार शाम भी यहां काफी रहवासियों की भीड़ लगी रही। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम को जल्द इस समस्या का निराकरण कराना चाहिए। दरअसल, यहां सीवरेज लाइन की खुदाई भी हुई थी। इसका पाइप अंदर ही अंदर फूट गया। साथ ही बारिश से भी असर पड़ा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here