[ad_1]
![]()
आयोजन को लेकर जगह और ले-आउट देखते हुए कलेक्टर व अन्य अधिकारी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की थी। जिसके तहत सागर जिले में आगामी 27 सितंबर को पहला रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। सागर के विकास और औद्योगिक इकाइयों की
.
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस लाइन और पीटीसी ग्राउंड का निरीक्षण किया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही उद्यमियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र, विभिन्न सेक्टोरल सेशन, वन टू वन मीटिंग, प्रदर्शनी, बायर सेलर मीट, सांस्कृतिक प्रोग्राम, मीडिया कवरेज, स्वागत और उनके भोजन आदि के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने चर्चा करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम के ले-आउट की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम में कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एमपीआईडीसी के अधिकारियों से कहा कि वे कार्यक्रम की ब्रांडिंग व व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक कार्य योजना बनाकर कार्य करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, उद्योग विभाग के अधिकारी समेत अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
[ad_2]
Source link









