Home मध्यप्रदेश Rapist’s house demolished in Satna | 5 साल की बच्ची के किया...

Rapist’s house demolished in Satna | 5 साल की बच्ची के किया था रेप, पहले ही एक दुष्कर्म के मामले में 10 साल जेल काट कर आया था आरोपी

54
0

[ad_1]

सतना12 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

सतना शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में 5 वर्ष की नाबालिग के साथ दरिंदगी दिखाने वाले दुष्कर्मी का घर प्रशासन की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। आरोपी ऐसा ही घिनौना कृत्य पहले भी कर चुका है जिसके लिए उसे सजा भी हुई लेकिन 10 साल की जेल भी उसे सुधार नहीं पाई।

शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से भिक्षाटन करने वाले 5 वर्षीय मासूम को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी राकेश वर्मन उर्फ राकेश सोंधिया का घर शुक्रवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह 9 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी। जीवन ज्योति कॉलोनी में गली के अंदर आरोपी ने अवैध निर्माण कर रखा था। उसके अवैध पाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।

घर बेहद संकरी गली होने के कारण वहां जेसीबी ले जा पाना सम्भव नहीं था लिहाजा नगर निगम की टीम ने ब्रेकर,हथौड़ों और सब्बल के जरिये निर्माण ढहाया। खास एहतियात इसलिए भी बरतना पड़ा क्योंकि गर्डर- पटिया के सहारे आरोपी का अवैध निर्माण आसपास की अन्य बिल्डिंगों से सटा कर किया गया था।

एडीएम सिटी नीरज खरे,सीएसपी महेंद्र सिंह,टीआई कोतवाली शंखधर द्विवेदी,टीआई कोलगवां सुदीप सोनी,आरआई वीरेश सिंह,विभूति चतुर्वेदी, पटवारी बृजेश निगम,नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अनिल श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में राजस्व,पुलिस और नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी सुबह से ही वहां मौजूद रहे।

काट चुका है 10 साल की जेल

आरोपी राकेश वर्मन उर्फ राकेश सोंधिया को गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह का घिनौना कृत्य उसने कोई पहली बार नहीं किया है। इसके पहले भी उसने एक मासूम के साथ ऐसी ही घृणित घटना को अंजाम दिया था जिस पर उसे 10 साल की जेल भी हुई थी।

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में आरोपी राकेश सोंधिया ने टिकुरिया टोला क्षेत्र में साढ़े 4 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। अदालत ने उसे 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। सजा काट कर निकलने के बाद उसने दोबारा वैसी ही घटना को अंजाम दिया। सीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआं, शराब एक्ट, मारपीट के भी लगभग 9 मामले हैं।

दुष्कर्म केस में सजा काटकर आए आरोपी ने किया रेप; 5 साल की बच्ची रीवा रेफर

दुष्कर्म मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया। घटना बुधवार शाम की है। पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़े पूरा मामला

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here