Home मध्यप्रदेश Raja and Sonam met through the society’s introduction booklet | समाज की...

Raja and Sonam met through the society’s introduction booklet | समाज की परिचय पुस्तिका से मिले थे राजा-सोनम: राजा ने कहा था- वो मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही, मां बोली- सोनम ने शिलांग की टिकट कराई – Indore News

62
0

[ad_1]

इंदौर के सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता समाज की परिचय पुस्तिका के जरिए हुआ था। सोनम के पिता देवीसिंह का कहना है, रामनवमी के दिन समाज का भंडारा होता है। उसी दिन शादी योग्य लड़के-लड़कियों के नाम लिए जाते हैं, ताकि उन्हें समाज की परिचय पुस्तिका में प्रक

Google search engine

.

जब पुस्तिका प्रकाशित होकर आई, तब हमने सभी लड़कों की जानकारी देखी। हमें राजा का परिवार पसंद आया। चूंकि वे भी इंदौर के ही रहने वाले थे, इसलिए हमने अपने स्तर पर उनके बारे में जानकारी ली। सब कुछ ठीक लगा तो दोनों की कुंडली मिलवाई। फिर हमने राजा के परिवार से संपर्क किया, सोनम के बारे में बताया और रिश्ते की बात रखी। उन्होंने भी समय लिया और सोनम की कुंडली मिलाकर यह रिश्ता तय कर दिया।

सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता समाज की परिचय पुस्तिका से हुआ था।

सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता समाज की परिचय पुस्तिका से हुआ था।

राजा की मां ने कहा- दोनों परिवार खुश थे

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया, हमें सोनम के परिवार से फोन आया था। वे हमारे घर आए थे। उन्हें रिश्ता सही लगा तो उन्होंने हमें लड़की देखने बुलाया। यह पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी। दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश थे। दोनों ने बिना किसी दबाव के शादी की थी। मेरा बेटा खुश था, उसने सोनम को दिल से अपनाया था। हमने भी उसे दिल से स्वीकार किया। अगर सोनम को कोई समस्या थी, तो उसके परिवार को जरूर पता होगा।

शादी के बाद 11 से 20 मई तक सोनम हमारे यहां रही। उसके व्यवहार में कोई परेशानी नहीं थी। शादी के बाद घर में शिलांग जाने की कोई बात नहीं हुई थी। सोनम ने घूमने जाने की बात की थी, लेकिन राजा ने मना कर दिया था। बाद में राजा ने कहा- ‘सोनम ने टिकट करा ली है, अब मैं क्या करूं?’ छह-सात दिन का टूर था, तो मैंने भी कहा कि चले जाओ। जाने के एक दिन पहले वे शॉपिंग करने गए थे, लेकिन उसने वापसी की टिकट नहीं कराई थी।

राजा ने कहा था – ‘सोनम मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही, मैं शादी नहीं करूंगा’

राजा की मां ने बताया, राजा एक बार सोनम के साथ मूवी देखने जाना चाहता था, लेकिन सोनम की मां ने मना कर दिया था। कहा था कि हमारे यहां ऐसा नहीं होता। मेरी छोटी बहू ने कहा था कि शादी से पहले हम भी मिले थे। इसके बाद दोनों कभी अकेले में नहीं मिले।”

एक बार सोनम ने राजा से फोन पर बात की थी। तब राजा ने कहा कि ‘वो मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है, इसलिए मैं शादी नहीं करूंगा।’ इसके बाद मैंने खुद सोनम से बात की और पूछा- ‘फोन पर बात करने में क्या परेशानी है?’ तब सोनम ने कहा कि ‘मैं ऑफिस के काम में व्यस्त थी।’ इसके बाद दोनों की बात होने लगी थी।”

ये खबर भी पढ़ें…

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्या:यूपी में सरेंडर, 3 हमलावर भी गिरफ्तार

हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया है। इस बात का दावा मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here