Home मध्यप्रदेश Rain alert today in 6 districts including Bhopal-Guna | भोपाल-गुना समेत 6...

Rain alert today in 6 districts including Bhopal-Guna | भोपाल-गुना समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट: इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में भी बदला रहेगा मौसम; आगे बढ़ेगा मानसून – Bhopal News

66
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में गुरुवार को आंधी चलेगी और बारिश होगी। इनमें भोपाल, गुना, अशोकनगर, विदिशा और नर्मदापुरम जिले शामिल हैं। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। यहां आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

Google search engine

.

इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। ग्वालियर में 1.8 इंच और धार में पौन इंच पानी गिर गया। वहीं, सीधी, उमरिया, बैतूल, गुना, रतलाम और उज्जैन में भी हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर, निवाड़ी का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। छतरपुर के बिजावर, दमोह और ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

भोपाल में बुधवार रात को गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

भोपाल में बुधवार रात को गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

इस वजह से बारिश का असर

IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को मानसून आगे बढ़ेगा।

इंदौर में बुधवार शाम को धूप खिली थी। इस दौरान बारिश होने लगी। जिससे खूबसूरत तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

इंदौर में बुधवार शाम को धूप खिली थी। इस दौरान बारिश होने लगी। जिससे खूबसूरत तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

अब तक इन जिलों में पहुंचा मानसून

  • 21 जून को 6 जिले- पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में सबसे पहले मानसून पहुंचा।
  • 23 जून को 26 जिले- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली,
  • 25 जून को 17 जिले- झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में मानसून एंटर हुआ।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

एमपी में बुधवार को इतना रहा टेम्प्रेचर…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here