Home मध्यप्रदेश Raid on illegal medical store in Bhopal | भोपाल में अवैध मेडिकल...

Raid on illegal medical store in Bhopal | भोपाल में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा: 1 लाख की दवाइयां जब्त, बैरसिया क्षेत्र में बिना लाइसेंस बेची जा रही थी – Bhopal News

54
0

[ad_1]

छापेमारी कर एक लाख रुपए की दवाएं जब्त की गई है।

Google search engine

राजधानी में अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को भी बैरसिया की कबाड़ गली में स्थित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने छापेमारी की। यहां से लगभग 1 लाख रुपए की दवाएं जब्त की गई हैं।

.

जानकारी के अनुसार, औषधि विभाग को लंबे समय से कबाड़ गली, बैरसिया में एक अवैध दवा दुकान के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, औषधि निरीक्षकों की एक टीम ने वासुदेव मंडल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित इस दवा दुकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से 52 अलग-अलग प्रकार की दवाएं जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। ये दवाएं बिना किसी वैध लाइसेंस या उचित कागजात के बेची जा रही थीं।

आगे की कार्रवाई… अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई दवाओं के संबंध में और जांच की जा रही है। इस मामले में दवा दुकान संचालक वासुदेव मंडल के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध दवा कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या अवैध दवा दुकान के बारे में जानकारी होने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here