Home मध्यप्रदेश Protest by temporary shopkeepers before Diwali in Neemuch | नीमच में दिवाली...

Protest by temporary shopkeepers before Diwali in Neemuch | नीमच में दिवाली से पहले अस्थाई दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन: मिडिल स्कूल ग्राउंड में दुकान शिफ्ट करने पर नाराज; विधायक ने लोगों को दी समझाइश – Neemuch News

60
0

[ad_1]

दीपावली अस्थाई बाजार को मिडिल स्कूल ग्राउंड में शिफ्ट करने पर दुकानदारों ने जताई नाराजगी।

Google search engine

नीमच जिला प्रशासन ने मुख्य बाजार टैगोर मार्ग पर सजने वाले दीपावली अस्थाई बाजार को मिडिल स्कूल ग्राउंड में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। हालांकि, प्रशासन के इस फैसले के बाद अस्थाई दुकानदार काफी नाराज चल रहे हैं। जिसके चलते आज यानी शनिवार को सभी दुकानदा

.

दुकानदारों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम ममता खेड़े, नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी भारत माता चौराहा पहुंचे। जहां अस्थाई दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा- उन्हें दुकानें लगाने के लिए मिडिल स्कूल ग्राउंड में व्यवस्था की है। दीपावली पर्व पर दुकान निर्धारित स्थान पर ही लगेगी।

प्रदर्शनकारी दुकानों से नीमच विधायक दिलीप सिंह ने मुलाकात की।

प्रदर्शनकारी दुकानों से नीमच विधायक दिलीप सिंह ने मुलाकात की।

हालांकि, दुकानदार प्रशासन के सुझाव पर सहमत नहीं हुए। मामले की जानकारी लगते ही नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी दुकानदारों से चर्चा की। इसके बाद विधायक परिहार ने प्रशासनिक अधिकारियों से दुकानदारों की समस्याओं पर बातचीत की। फिर अस्थाई दुकानदारों को टैगोर मार्ग पर दुकान लगाने की अनुमति देने को कहा। फिलहाल मामले को लेकर अधिकारी अभी विचार कर रहे हैं कि क्या निर्णय लिया जाए।

गौरतलब है कि पिछले साल भी दीपावली पर अस्थाई दुकानों को लेकर मिडिल स्कूल ग्राउंड में व्यवस्था की गई थी। उस समय भी विधायक के हस्तक्षेप के बाद उसी जगह पर दुकान लगने की अनुमति दी गई थी। जहां पर वे दुकान लगाने की मांग रहे थे।

भारत माता चौराहा पर दुकानदारों को प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश दी। हालांकि, दुकानदार सहमत नहीं हुए।

भारत माता चौराहा पर दुकानदारों को प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश दी। हालांकि, दुकानदार सहमत नहीं हुए।

इनका कहना है

एसडीएम नीमच, ममता खेड़े फिलहाल करवा चौथ तक अस्थाई दुकानें यथास्थान लगी रहेंगी। सभी पक्षों से चर्चा कर बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा। सभी की सुविधा को ध्यान में रखकर समाधान निकाला जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here