Home मध्यप्रदेश Project Cheetah will complete 2 years on 17 September | 17 सितंबर...

Project Cheetah will complete 2 years on 17 September | 17 सितंबर को चीता प्रोजेक्ट के 2 साल पूरे होंगे: कूनो प्रबंधन ने शेयर किया वीडियो, नन्हें शावक मस्ती करते दिखे – Sheopur News

51
0

[ad_1]

श्योपुर में आगामी 17 सितंबर को कूनों नेशनल पार्क में चीता परियोजना को 2 साल पूरे हो जाएंगे। इसे लेकर रविवार को कूनो नेशन पार्क के अधिकारियों ने जश्न मनाया और तीन चीता मदर सहित उनके शावकों के वीडियो शेयर किए। साथ ही कूनो के चीता प्रोजेक्ट को सक्सेज बत

Google search engine

.

दो साल पहले 17 सितंबर के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को रिलीज किया था। इसे लेकर पार्क के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार से ही कूनो की तीन मदर चीता आशा, ज्वाला और गामिनी सहित उनके शावकों के वीडियो शेयर किए हैं।

इस वीडियो में नन्हें शावक किस तरह से मौज-मस्ती कर रहे हैं और जंगल में जीने का हुनर कैसे सीख रहे हैं? यह दिखाने का प्रयास किया गया है। मदर चीता अपने शावकों को जंगल के परिवेश में कैसे पाल रही हैं? यह भी वीडियो में दिखाया गया है।

पार्क प्रबंधन ने शेयर किया वीडियो।

पार्क प्रबंधन ने शेयर किया वीडियो।

अधिकारियों ने एक्स पर लिखी 2 साल की यात्रा

इसके साथ कूनो के अधिकारियों ने एक्स पर लिखा है कि दो साल पहले हमने एक ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी।लगभग 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने की भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना 17 सितंबर 2024 को दो सफल वर्ष पूरे कर रही है।

यह परियोजना विश्व स्तर पर एक अग्रणी प्रयास है, जो खोई हुई वन्यजीव आबादी और पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने की आशा का प्रतीक है। यह कोई आसान रास्ता नहीं है। आवास समायोजन से लेकर जंगल में शावकों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने तक कई चुनौतियों पर काबू पाया गया।

आज जब दुनिया इन चीता शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में फलते-फूलते देख रही है। हम न केवल उनके अस्तित्व का जश्न मनाते हैं। बल्कि इन विशाल प्रयासों में शामिल सभी लोगों के लचीलेपन और समर्पण का भी जश्न मनाते हैं। यह हमारे पारिस्थितिक तंत्र में संतुलन बहाल करने की शुरुआत है। आगे कई और मील के पत्थर हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here