[ad_1]
श्योपुर में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को विजयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम आरोपिया का जुलूस भी निकाला गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
.
बता दें 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात पुलिस पर पथराव किया गया था।
बता दें कि गाड़ी से बाइक टकराने की बात पर बाइक सवार और कार सवार के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान हाथापाई की नौबत बन गई। इसके बाद एक पक्ष के 8 से 10 लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार दो लोगों से मारपीट कर दी। पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के केस दर्ज किया था। आरोपी को भी थाने में बैठा लिया, लेकिन 3 से 4 घंटे बाद उसे फिर छोड़ दिया गया, जिसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया गया था। जब पुलिस की टीम जाम हटवाने के लिए पहुंची तो नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी तो थाने की गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले, लेकिन डायल 100 की गाड़ी मौके पर फंसी रह गई, जिसे लोगों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में डायल 100 का ड्राइवर भी घायल हो गया। पुलिस ने कुछ नाम सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। गुरुवार को तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जुलूस निकाला गया।

पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों का गुरुवार को जुलूस निकाला गया।
[ad_2]
Source link









