Home मध्यप्रदेश Prithvipur of Niwari is the hottest in the state | निवाड़ी का...

Prithvipur of Niwari is the hottest in the state | निवाड़ी का पृथ्वीपुर प्रदेश में सबसे गर्म: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, घरों में कैद हुए लोग; रामराजा सरकार मंदिर में घटी भक्तों की संख्या – Niwari News

66
0

[ad_1]

निवाड़ी जिले समेत पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिले का पृथ्वीपुर सोमवार को मध्यप्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो तीन दिन पूर्व हुई हल्की बारिश के बाद सोमवार को सूरज देवता ने अपना प्रचंड रूप दिखाया।

Google search engine

.

गर्मी से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। हालात यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और सड़कें सुनी दिखाई दे रही है। जिले की पर्यटन स्थली ओरछा में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी गर्मी के चलते कमी देखी जा रही है।

रामराजा सरकार मंदिर में जहां प्रतिदिन चार से पांच हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे, वहीं अब सिमटकर 400 से 500 हो गए है। वर्तमान में निवाड़ी जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here