[ad_1]

कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया, जिसस
.
बैठक में सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की देखभाल और डिस्चार्ज के बाद भी उनका फॉलोअप करने को कहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
बैठक में एएनसी पंजीयन, टीकाकरण, प्रसव सेवाएं, परिवार कल्याण, अंधत्व निवारण, क्षय नियंत्रण, कुष्ठ नियंत्रण और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लारोकर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशि प्रभा पांडेय, डीएचओ डॉ. आरके शुक्ला, डॉ एसडी कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link









