Home मध्यप्रदेश Prahlad Patel took the meeting of BJP workers | प्रहलाद पटेल ने...

Prahlad Patel took the meeting of BJP workers | प्रहलाद पटेल ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक: दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार ; बोले- जब जीतते हैं तब एवीएम चर्चा नहीं करते

59
0

[ad_1]

रीवा5 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों की तैयारियां और बैठकों का क्रम शुरू हो चुका है। जहां लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल आज रीवा पहुचें। जहां उन्होंने रात साढ़े आठ बजे भाजपा कार्यालय में रीवा भाजपा की लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक की। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगमी लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने रीवा में कहा कि हमारा एक ही सिद्धांत है और वो है विकास विरासत के साथ। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में जनता तक जरूरत की चीजें पहुंची हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा ने एक नया मुकाम हासिल किया है और जिसके तहत पात्र हितग्राहियों के दरवाजे तक सरकार पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी जरूरतमंद व्यक्ति को छोड़ा नहीं बल्कि जरूरतमंद को ढूढ़ने का काम किया है। ताकि कोई जरूरतमंद व्यक्ति रह ना जाए। विकास हमें हर कीमत पर चाहिए पर विरासत के साथ चाहिए।​​​​​​​ दिग्विजय सिंह के द्वारा एवीएम पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए वे हंस पड़े और उन्होंने कहा कि जब वे जीतते हैं तब ऐसी चर्चा नहीं करते। इसके बाद वे खिलखिला कर हंस पड़े।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here