Home मध्यप्रदेश Police caught a woman with a bounty of Rs 2000 | ग्वालियर...

Police caught a woman with a bounty of Rs 2000 | ग्वालियर में पति को कुचलवाने वाली पत्नी अरेस्ट: बॉयफ्रेंड की कार से मारने का किया था प्रयास; 50 मीटर तक कार से घसीटा था – Gwalior News

61
0

[ad_1]

प्रेमी की कार से पति को कुचलवाने का वीडियो वायरल हुआ था।

Google search engine

ग्वालियर में शनिवार रात 11 बजे पुलिस ने 2 हजार रुपए की इनामी महिला रजनी पाल को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एक महीने पहले अपने पति को बॉयफ्रेंड की कार से कुचलवाने की कोशिश की थी। यह घटना 20 मार्च 2025 को झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी की है, जिसका सीसी

.

वायरल वीडियो में महिला का प्रेमी कार से उसके पति को टायरों के नीचे दबाकर करीब 50 से 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इस मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसे पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घायल पति कुछ इस तरह पहुंचा था एसएसपी ऑफिस

घायल पति कुछ इस तरह पहुंचा था एसएसपी ऑफिस

थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ी गई महिला आरोपी ने 20 मार्च को नाका चन्द्रवदनी पर अपने पति को कार से उस समय कुचलवाने का प्रयास किया था। जब वह अपने प्रेमी के साथ कार में थी और उसके पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के बाद कार रोकने का प्रयास किया तो वे उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए थे। जिसमें युवक गंभीर घायल हुआ था।

घायल पति को पत्नी ने ही कराया था भर्ती

गंभीर घायल होने पर पत्नी रजनी पाल ही अनिल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर त्वरित उपचार के कारण उसकी जान बच गई। उसकी हालत में सुधार होने पर उसकी शिकायत पर पत्नी और प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब उसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि प्रेमी और प्रेमिका पास-पास रहते थे। जिसके बाद पुलिस ने मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी पत्नी फरार हो गई थी तो पुलिस कप्तान ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस को उसकी सूचना मिली थी कि वह इलाके में देखी गई है। जिसके बाद एसआई रूबी भार्गव पुलिस टीम के साथ पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

2016 में शादी हुई, दोनों को 2 बेटी, 1 बेटा है

सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार तारागंज इलाके का रहने वाला अनिल पाल घर के नीचे स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 2016 में अनिल पाल ने टेकनपुर निवासी रजनी पाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

सीएसपी हिना खान ने बताया

QuoteImage

हत्या के प्रयास में फरार दो हजार की इनामी महिला को झांसी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी पूर्व में पकड़ा जा चुका है।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here