Home मध्यप्रदेश Police caught a woman who stole a gold chain | सोने की...

Police caught a woman who stole a gold chain | सोने की चेन चुराने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा: सीसीटीवी में महिला दुकान से चेन चुराते हुए कैद हुई थी – Indore News

55
0

[ad_1]

इंदौर में सोने-चांदी की दुकान से सोने की चेन चुराने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से चोरी की चेन भी बरामद हुई है। महिला सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस थाना तिलक नगर ने ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पकड़ा है।

Google search engine

.

27 अक्टूबर को फरियादी अमन सोनी निवासी श्रीमंगल नगर तिलक नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसकी ट्रेजर ज्वेलर्स के नाम से 13-14 कम्युनिटी हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तिलक नगर में सोने चांदी की दुकान है। दुकान पर पिता शरद कुमार सोनी थे। शाम लगभग 3.45 बजे दुकान पर एक अज्ञात महिला एक लड़के के साथ आई और ख़रीददारी के लिए सामान देखनी लगी।

लगभग 15 मिनट दुकान पर रुकी लेकिन बिना सामान लिए दुकान से चली गई। शाम का लगभग 7 बजे फरियादी ने हिसाब देखा तो सोने की एक चेन बजनी 9.36 ग्राम की कम दिखाई दी। इस पर दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे तो जो अज्ञात महिला एक अज्ञात लड़के के साथ आई थी वो पिता शरद सोनी का ध्यान भटकने पर एक सोने की चेन चुराते हुए नजर आई।

थाना प्रभारी मनीष लोधा के निर्देशन में पुलिस थाना तिलक नगर की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अज्ञात महिला की पहचान सुनिता चौहान निवासी स्कीम नं. 78 विजय नगर के रूप में की गई। पूछताछ करने पर सोने की चुराई गई चेन कीमती करीब 70,000 रुपए बरामद की गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here