Home मध्यप्रदेश PM Modi’s Mann Ki Baat organized | पीएम मोदी के मन की...

PM Modi’s Mann Ki Baat organized | पीएम मोदी के मन की बात का आयोजन: बुरहानपुर में सांसद-विधायक ने बौद्ध विहार में कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम – Burhanpur (MP) News

60
0

[ad_1]

बुरहानपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण हुआ। इंदिरा कॉलोनी स्थित बौद्ध विहार के बूथ नंबर 226 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Google search engine

.

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व सांसद पाटील, विधायक दादू और पूर्व महापौर अनिल भोसले ने भगवान बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सांसद पाटील ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न विषयों पर सीधे जनता से संवाद करते हैं। इससे जनता का प्रधानमंत्री के प्रति लगाव बढ़ता है। साथ ही सभी को नई ऊर्जा मिलती है।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन पर क्षेत्रवासियों ने सांसद, विधायक, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, मोहन पाटील और मनोज टंडन को भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here