Home मध्यप्रदेश Pm Modi Will Come To Mp On 11th April Will Participate In...

Pm Modi Will Come To Mp On 11th April Will Participate In Baisakhi Fair At Shri Anandpur Trust – Gwalior News

60
0

[ad_1]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परमहंस अद्वैत मठ, श्री आनंद शांति कुंज, श्री आनंद शांति भवन और श्री आनंद सरोवर का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट और सत्संग स्थल का बारीकी से जायजा लिया।

सीएम यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम भक्ति और ज्ञान का प्रमुख केंद्र है। यहां के मंदिरों की आध्यात्मिक ऊर्जा और श्री आनंद सरोवर की प्राकृतिक छटा मन को शांति प्रदान करती है। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और श्री आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

Google search engine

पढ़ें: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई    

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को बैसाखी पर्व के अवसर पर श्री आनंदपुर ट्रस्ट में आयोजित वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, स्थानीय विधायक और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here