Home मध्यप्रदेश Petrol containing ethanol is available in Shajapur | अभी पहिया वाहनों में...

Petrol containing ethanol is available in Shajapur | अभी पहिया वाहनों में हो रहा उपयोग; इससे प्रदूषण कम होगा

68
0

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)36 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
एथेनॉल गन्ने से बनाया जाता है। इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा। - Dainik Bhaskar

एथेनॉल गन्ने से बनाया जाता है। इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा।

शाजापुर जिले में भी अब एथेनॉल युक्त पेट्रोल की शुरुआत कर दी गई है। पेट्रोल के साथ 20% एथेनॉल मिलाया जा रहा है। इस पेट्रोल का कलर गहरा लाल है। जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया शाजापुर में भी एक पेट्रोल पंप पर एथेनॉल युक्त पेट्रोल मिलने लगा है, इस पेट्रोल से अभी दोपहिया वाहन चलाएं जा रहें हैं।

भारत पेट्रोलियम के शाजापुर में स्थित नवीनचंद्र एण्ड कम्पनी के पेट्रोल पंप पर सबसे पहले प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत की गई है। पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर ने बताया इसे E 20 मिश्रण कहा जाता है। हमारे पंप पर इसकी सप्लाई कंपनी द्वारा शुरू की गई है। इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी और पेट्रोलियम पदार्थों पर हमारी निर्भरता भी कम होगी।

गन्ने से बनता है एथेनॉल

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ पेट्रोल और डीजल से चलने वाले इंजन प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण भी बन रहे है। यही कारण है कि अब एथेनॉल ईंधन के माध्यम से वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे।

महंगाई और प्रदूषण को देखते हुए भारत सरकार अब दो पहिए वाहनों को एथेनॉल ईंधन पर चलाने पर का प्रयास कर रही है।

एथेनॉल जैसे पेट्रोलियम के विकल्प पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है और भारत पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। एथेनॉल गन्ने से बनाया जाता है। इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here