Home मध्यप्रदेश Passenger bus overturned on the highway in Pachor | पचोर में हाईवे...

Passenger bus overturned on the highway in Pachor | पचोर में हाईवे पर यात्री बस पलटी: दो की मौत, 40 घायल; 5 गंभीर घायल इंदौर रेफर, इंदौर से पिछोर जा रही थी बस – sarangpur (rajgarh) News

57
0

[ad_1]

इंदौर से आकर पिछोर जा रही बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक UP-78-GT-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे जा गिरी। इससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए है।

Google search engine

.

घटना रात्रि 1 बजकर 15 मिनट की है। सूचना मिलते ही पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के बाद थाना प्रभारी ने ट्रैक्टर ट्राॅलियो से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया।

बस में करीब 55 यात्री सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। कुल 40 घायल हुए है। प्राथमिक उपचार उपरांत 17 शाजापुर में और 5 गंभीर को इंदौर रेफर किया गया था।

घायलों को उपचार के लिए ले जाती पुलिस।

घायलों को उपचार के लिए ले जाती पुलिस।

मौके पर पहुंची टीआई ने बताया

थाना प्रभारी आकांशा शर्मा ने बताया की दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें मृतक हरिओम पिता हसरत सिंह कुशवाह निवासी भटोली जिला अशोकनगर का रहने वाला है। दूसरा मृतक अभी अज्ञात है।

वहीं घायलों को पचोर अस्पताल की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया। 40 घायलों में से 17 को शाजापुर जबकि 5 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है।

घटना के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने अशोकनगर बस मालिक से बातचीत कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बस इंदौर में तीन इमली बस स्टैंड से रवाना हुई थी। बस चालक नशे की हालत में था और तेजगति के कारण हादसा हो गया।

घटना के समय बस में सवार लोगों को निकाले का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

घटना के समय बस में सवार लोगों को निकाले का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

मृतक
हरिओम पिता हजरत सिंह भटोली (21)
अज्ञात (30)

एक्सीडेंट के क्षतिग्रस्त बस।

एक्सीडेंट के क्षतिग्रस्त बस।

यह हुए घायल

1.अनिल पिता मुंशी 25 2.दीपक पिता अशोक ओझा 18 निवासी नानोरी 3.विशाल पिता गुड्डू 25 निवासी बीना 4.आशीष जाटव 54 निवासी अशोकनगर 5. कमला पति केदार 35 अशोकनगर 6. कार्तिक 7 निवासी अशोकनगर 7. पुनीत पिता रामानंद 40 चंदेरी 8.काजल पिता नमन 30 ईसागढ़ 9.नमन पिता पुनीत 35 ईसागढ़ 10.हीरा पिता नरेंद्र प्रजापति 45 अशोकनगर 11.पियूष पिता नरेंद्र 5 12.वेद पिता नरेंद्र 4 13.पप्पू पिता नारायणसिंह 50 अशोकनगर 14. रामबाई पति मिट्टूलाल 55 निवासी महुआ 15.संजीव यादव 30 निवासी महुआ 16. नितेश पिता पप्पू यादव 15 अशोकनगर 16.कला पिता करण जू 50 बेडा शिवपुर 17.हर्षिता रॉय पिता रामकुमार 20 अशोकनगर 18.रमेश हरिनारायण शर्मा 70 खनियाधाना 19. संदीप पिता रामवीर कुशवाहा 25 अशोकनगर 20. सखी पति धर्मेंद्र जाटव 26 अशोकनगर 21.धमेंद्र पिता नयनसिंह जाटव 35 22.बंटी पिता रविदास 21 पदमघट्टा 23. आजादसिंह पिता नारायणसिंह 50 अशोकनगर 24.रितेश पिता भगवतीप्रसाद 20 ईसागढ़ 25. रमाकांत पिता हरपलसिंह 25 26. रौशनी पिता किशन कुशवाहा 30 27. सतीश जाटव 25 28.भगवानसिंह पिता सोमलाल 26 29.चतुरसिंह इंदरसिंह 26 बाड़मेर 30. दुर्गेश पिता वीरेंद्र लोधी 22 कोटवारा 31. संजय पिता भास्कर लोधी 19 इंदौर 32. कुमकुम पिता मनोज लोधी 18 खनियाधाना 33. रानू नरवरिया 23 खनियाधाना 34. मोनिका पति विष्णु 23 खनियाधाना 35. सुरेन्द्र पिता अशोकसिंह 25

जबकि 5 अज्ञात घायल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here