Home मध्यप्रदेश Panic due to leopard attack in the village | गांव में तेंदुए...

Panic due to leopard attack in the village | गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत: गाय का किया शिकार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम – Barwani News

61
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय से लगे पेंड्रा गांव में तेंदुएने दो गायों का शिकार किया है। गांव से सटे कृषि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की हलचल देखी जा रही है। पिछली बार भी इसी कृषि क्षेत्र में तेंदुए ने गाय के बछड़े का शिकार किया था। उसके बाद सोमवार देर रात को भी तेंद

Google search engine

.

संतोष अवास्या के घर के बाहर बने बाड़े में गाय का शिकार किया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी गुलाब सिंह बर्थडे ने बताया कि लगातार तेंदुए की सूचनाएं मिल रही है। पूर्व में भी कृषि क्षेत्र के आसपास तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। तेंदुए ने कई पशुओं का शिकार किया गया था। उन क्षेत्रों में भी लगातर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक तेंदुआ कैद नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर पेंड्रा बसाहट के ग्रामीणों की सूचना पर वह यहां पहुंचे है। तेंदुए ने अभी किसान के घर के बाहर बने बाड़े और आसपास के कृषि क्षेत्र में अपना मूवमेंट किया है।

ग्राम के संतोष अवास्या ने बताया कि कल रात हम सब लोग घरों में सो रहे थे। तब तेंदुए ने हमारे घर के बाहर बंधी गाय का शिकार किया। सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो बाड़े में गाय नहीं दिखाई दी। फिर हम लोगों ने गांव के लोगों को सूचना देकर आसपास ढूंढने निकले। गाय खेत में मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली। जिसके बाद हमने वन विभाग को सूचना दी। इधर तेंदुए की दस्तक से गांव में भय का माहौल है। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए के रेस्क्यू में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here