Home मध्यप्रदेश Pangolin hunter arrested | सात महीने से फरार आरोपी बालाघाट से गिरफ्तार,...

Pangolin hunter arrested | सात महीने से फरार आरोपी बालाघाट से गिरफ्तार, ओडिशा में छिपा था

60
0

[ad_1]

मंडला10 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

कान्हा टाइगर रिजर्व के गढ़ी परिक्षेत्र अंतर्गत पैंगोलिन के अवैध शिकार प्रकरण में फरार आरोपी अनिल प्रेम सिंह मरकाम साकिन संतापूर को बैहर से पकड़ा गया है। यह अरोपी 7 महीने से फरार था एवं ओडिशा जाकर छुपा हुआ था। आरोपी को परिक्षेत्र अधिकारी गढ़ी बफर गुरु दयाल साहू एवं परिक्षेत्र अधिकारी खापा बफर संध्या देशकर की टीम ने संयुक्त रूप से बैहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसके द्वारा एक अन्य आरोपी राजेंद्र को पैंगोलिन स्कल बेचने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि इसके बदले में आरोपी रोहित चौहान ने 9500 रुपए लेकर आरोपी अनिल की पत्नी रजनी को दिए थे। वन विभाग द्वारा पकड़े जाने के डर से अनिल ओडिशा से वापस नहीं आया। जब वह 3 अगस्त को वापस आया तब से अपने ससुराल टाटीघाट में छिपा रहा। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग की टीम ने उसे बैहर से गिरफ्तार कर बैहर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां न्यायाधीश प्रथम श्रेणी अनुराग खरे द्वारा विवेचना उपरांत अरोपी को उपजेल बैहर भेज दिया गया।

न्यायालय ने भेजा जेल

ज्ञात हो कि 19 फरवरी को आरोपी राजेंद्र मरावी को पैंगोलिन स्केल के साथ ग्राम पाण्डुतला से गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशान देही पर एक अन्य आरोपी रोहित चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को न्यायलय में पेश कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सात महीने से फरार चल रहे आरोपी अनिल मरकाम को गिरफ्तार करने में अब जाकर सफलता मिली है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here