Home मध्यप्रदेश Pandit Pradeep Mishra’s story concludes | पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- हमारा पेट...

Pandit Pradeep Mishra’s story concludes | पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- हमारा पेट नहीं भरा महाराज जी छिंदवाड़ा में आप जल्दी आने का वचन दीजिए, आप छिंदवाड़ा को गोद ले लीजिए

58
0

[ad_1]

छिंदवाड़ा44 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में एक बार फिर से उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि महाराज जी आपकी जो कथा है वह है काफी कम दिन में खत्म हो गई इससे हमारा पेट नहीं भरा हम चाहते हैं कि आप यहां से जाते समय यह कहते हुए जाए कि हम छिंदवाड़ा आते रहेंगे और आप छिंदवाड़ा को गोद ले लीजिए ऐसा जिला आपको कहीं नहीं मिलेगा।

कोरोना काल में छिंदवाड़ा में नहीं होने दी ऑक्सीजन और रिमेडिसवर इंजेक्शन की कमी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा समापन के दौरान आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आज से ढाई साल पहले जब पूरे देश में कोरोना की लहर थी उस समय छिंदवाड़ा एकमात्र ऐसा जिला था, जहां 1 घंटे के लिए भी ऑक्सीजन और रिमेडसिविर इंजेक्शन की कमी हमने नहीं होने दी।

उन्होंने कहा कि मुझे लोग पूछते थे कि छिंदवाड़ा में इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है तो मैंने कहा कि यह छिंदवाड़ा वाले के प्यार और विश्वास का फल है।

5 दिन की कथा का हो गया समापन

गौरतलब हो की सिमरिया हनुमान मंदिर पिछले 5 दिनों से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही थी जिसका आज समापन हो गया। कथा समापन के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ उनके सांसद बेटे ने नकुल नाथ भी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here