Home मध्यप्रदेश Panch Gavya Makes Ganesh Idols From Cow Urine And Cow Dung: It...

Panch Gavya Makes Ganesh Idols From Cow Urine And Cow Dung: It Is Distributed Free Of Cost – Madhya Pradesh News

62
0

[ad_1]

Google search engine
Panch Gavya makes Ganesh idols from cow urine and cow dung: it is distributed free of cost

सागर मिट्टी गणेश

विस्तार


गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, जहां पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, वहीं अक्सर देखा गया है कि इनमें से अधिकांश प्रतिमाएं पी.ओ.पी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से बनी होती हैं। पी.ओ.पी की प्रतिमाएं जल में घुलनशील नहीं होतीं, जिससे जल प्रदूषण फैलता है और जलीय जीवों को नुकसान होता है। सागर जिले के ढाना गांव के कुछ युवा पिछले ग्यारह वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं और उनका निःशुल्क वितरण कर रहे हैं। 

Trending Videos

मध्यप्रदेश शासन के अपर लोक अभियोजक और सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पौराणिक के नेतृत्व में इस वर्ष भी गौ माता के गोबर, गोमूत्र, पंचगव्य, शुद्ध मिट्टी और पवित्र नदियों गंगा, नर्मदा, और बेतवा के जल से मिलाकर छोटी-छोटी गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण युवाओं के सहयोग से किया जाएगा। दीपक पौराणिक ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमाओं के निर्माण और निःशुल्क वितरण का यह कार्य पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का बारहवां वर्ष है। उनका उद्देश्य है कि भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से प्रत्येक घर में पूजन हो और पी.ओ.पी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग कम से कम हो, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से इन प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया गया है। वितरण के बाद इन प्रतिमाओं का विसर्जन भी घर में ही गंगा-नर्मदा के जल से बने कुंड में किया जा सकता है। भगवान गणेश की प्रतिमाओं का वितरण गणेश चतुर्थी के पूर्व किया जाता है, ताकि हर घर में रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ का आगमन हो और जीवन में सफलता मिले।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here