Home मध्यप्रदेश Opposition to corporation’s action on Mahu Naka | इंदौर के महू नाका...

Opposition to corporation’s action on Mahu Naka | इंदौर के महू नाका पर निगम की कार्रवाई पर हंगामा: महिलाओं ने सड़क पर फेंकी सब्जियां; टीम ने 1 ट्रक सामान किया जब्त – Indore News

58
0

[ad_1]

नगर निगम ने महू नाका चौराहे के पास दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

Google search engine

इंदौर में बुधवार को नगर निगम की टीम ने महू नाका चौराहे के पास सब्जी की दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान वहां हंगामे की स्थिति बन गई। निगम की टीम ने मौके से करीब एक ट्रक सामान जब्त किया।

.

दरअसल कुछ दिन पहले भी नगर निगम की टीम ने सब्जी की दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी और उन्हें यहां दोबारा दुकान न लगाने की चेतावनी दी थी। उस समय भी भारी हंगामा हुआ था और निगम ने करीब पांच ट्रक सामान जब्त किया था।

निगम की टीम ने मौके से एक ट्रक सामान जब्त किया।

निगम की टीम ने मौके से एक ट्रक सामान जब्त किया।

पुलिस बल के साथ पहुंची निगम की टीम

नगर निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी विनीत तिवारी निगम की टीम और पुलिस बल के साथ पहुंचे। निगम की टीम में महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद थे।

टीम ने दुकानदारों को दुकानें हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। दुकानदारों में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि हमारे घर के बच्चों को कौन पालेगा?

महिलाओं ने आलू और प्याज अधिकारियों के सामने ही सड़क पर बिखेर दिए।

महिलाओं ने आलू और प्याज अधिकारियों के सामने ही सड़क पर बिखेर दिए।

विरोध में सड़क पर फेंकी सब्जियां

जैसे ही निगम ने सामान जब्त करना शुरू किया, तो महिलाओं ने इसका विरोध किया। उन्होंने आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियां निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने ही सड़क पर बिखेर दिए। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

महिलाओं ने विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर जाम लगाने की कोशिश की।

महिलाओं ने विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर जाम लगाने की कोशिश की।

इसके अलावा महिलाओं ने विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here