Home मध्यप्रदेश One arrested in the suicide case of a girl | युवती के...

One arrested in the suicide case of a girl | युवती के सुसाइड मामले में एक गिरफ्तार: सीधी के कोदौरा बाजार में 3 अक्टूबर को पीया था जहर; आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस – Sidhi News

53
0

[ad_1]

अमिलिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Google search engine

जबरन शादी करने का दबाव डालकर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.

दरअसल यह पूरा मामला 3 अक्टूबर का है, जहां यह सूचना मिली थी कि ग्राम कोदौरा में एक युवती की लाश बाजार में पड़ी हुई है। जिस पर थाना अमिलिया में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी वंश कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया है कि आरोपी वंश कुमार कोल उर्फ दादू ( 23 ) निवासी कोदौरा युवती से संबंध बनाकर शादी के लिए दबाव डालने लगा था। इस पर युवती ने दूसरी जाति की होने की बात कही और शादी करने से इनकार कर दिया था।

इस पर आरोपी युवती को उसकी इज्जत खराब कर देने धमकी देने लगा। 3 अक्टूबर को आरोपी युवती को कोदौरा बाजार में मिला और उसपर फिर शादी करने के लिए दबाव डालने लगा। इससे दुखी युवती ने घर के पास कीटनाशक जहर का खाकर आत्महत्या कर ली थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here