Home मध्यप्रदेश On Sheetla Saptami, the mother offered stale food | शीतला सप्तमी पर...

On Sheetla Saptami, the mother offered stale food | शीतला सप्तमी पर माता तो लगाया बासी भोजन का भोग: महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए की पूजा – Agar Malwa News

58
0

[ad_1]

आगर मालवा में शुक्रवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी शीतला माता मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Google search engine

.

छावनी क्षेत्र, शहर, मास्टर कॉलोनी, टिल्लर कॉलोनी और हनुमानगढ़ी मंदिर में स्थित शीतला माता के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाएं बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन कर रही हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नहीं पकाया जाता भोजन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शीतला सप्तमी के दिन भोजन नहीं पकाया जाता है। इसलिए परिवारों ने एक दिन पहले ही भोजन तैयार कर लिया था। आज इसी बासी भोजन को माता को भोग लगाकर ग्रहण किया जा रहा है।

इस दिन महिलाएं विशेष रूप से पूजा करती हैं और माता से जीवन में शीतलता की कामना करती हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का प्रतीक है। श्रद्धालु एकजुट होकर अपने जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here