Home मध्यप्रदेश On Hariyali Amavasya, the earth is draped in a green veil |...

On Hariyali Amavasya, the earth is draped in a green veil | हरियाली अमावस्या पर धरती को ओढ़ाई हरियाली की चुनर: शिप्रा तट पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान, शहर में 1 लाख 51 हजार पौधें रोपने का लक्ष्य – Ujjain News

59
0

[ad_1]

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की हरियाली अमावस्या रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जा रही है। अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिप्रा में स्नान किया। धरती को हरियाली की चुनर ओढ़ाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत इस बार

Google search engine

.

श्रावण मास की हरियाली अमावस्या लोकपरंपरा का महापर्व मानी गई है। नगरवासियों ने परंपरा अनुसार उद्यान व खुली जगह पर हरियाली का पूजन कर पौधारोपण किया। सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने सुबह शिप्रा स्नान किया। पं. अमर डिब्बेवाला ने बताया कि मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में धर्म, दान, तीर्थ, तीर्थाटन, अनुष्ठान, पितृ अनुष्ठान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए पीपल, नीम, बरगद, शमी,अशोक, गूलर, आंवला आदि के पौधे रोप कर इनका निरंतर सिंचन से पितरों की भी कृपा प्राप्त होती है व पारिवारिक दोष की निवृत्ति होती है। यदि नवग्रह में कोई ग्रह कमजोर है तो एक पौधा रोप कर ग्रह की स्थिति मजबूत कर सकते है।

शहर में 1.50 लाख पौधा रोपण का महाभियान

प्रधानमंत्री के आव्हान पर व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में एक पौधा मां के नाम अभियान हरियाली अमावस्या पर नगर पालिक निगम जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, सामाजिक,धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायिक संगठनों सहित नागरिकों के सहयोग से वृहद स्तर पर सम्पूर्ण शहर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत करीब डेढ़ लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा एक लाख पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसमें 10 हजार पौधे सदावल ट्रीटमेंट प्लांट पर, लगभग 40 हजार पौधे क्षिप्रा विहार एवं त्रिवेणी विहार क्षेत्र में निगम के बड़े बड़े उद्यानों में, 2 हजार पौधे सुरासा ट्रीटमेंट प्लांट पर तथा 2 हजार पौधे उंडासा तालाब पर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 50 हजार पौधे जनसहयोग से लगाए जा रहे है। विक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, सतीश मालवीय, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधा रोपण किया। शहर के विभिन्न वार्डो के बगीचों व अन्य स्थानों पर भी पौधा रोपण हुआ।

दूधेश्वर महादेव का अभिषेक किया, शाम को लगेगा मेला

हरियाली अमावस्या पर दूधतलाई स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में सुबह भगवान दूधेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक पूजन कर श्रृंगार किया गया। शाम को दूधतलाई व अनंतपेठ मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का आयोजन होगा। ग्रामीण परिवेश के मेलों में बच्चों के लिए झूले चकरी लगेगें। हरियाली अमावस्या पर धानी मुक्का खेलने की भी परंपरा है। इसी दिन दूधतलाई, अनंतपेठ तथा शिप्रा के गऊघाट पर युवतियों द्वारा धानी मुक्का खेलकर परंपरा निभाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here