Home मध्यप्रदेश Oath ceremony of All India Marwari Youth Forum, Chetna Mahila Branch was...

Oath ceremony of All India Marwari Youth Forum, Chetna Mahila Branch was held, SP was present as the chief guest | चेतना महिला शाखा का शपथ विधि समारोह हुआ: नव निर्वाचित अध्यक्ष रूपल मूंदड़ा समेत नए पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ली – Burhanpur (MP) News

47
0

[ad_1]

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और चेतना महिला शाखा का शपथ विधि समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एसपी देवेन्द्र पाटीदार रहे। अध्यक्षता समाजसेवी ओमप्रकाश मूंदड़ा ने की। शपथ अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष विशाल सेठिया ने 2 साल के कार्यकाल के लिए युवा मंच अध्यक्ष पुनीत शर

Google search engine

.

मीडिया प्रभारी बजरंग तापडिया ने बताया चेतना महिला शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपल मूंदड़ा, सचिव स्मिता पलोड़, कोषाध्यक्ष रानी पारीख, पदाधिकारी और 27 नई सदस्यों ने शपथ ली। मंच के प्रचार मंत्री रामकुमार अग्रवाल ने बताया दोनों संस्था की कुल सदस्य संख्या 400 हो चुकी है।

इस दौरान मंच की ओर दो वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार अग्रवाल, उद्योगपति कमलनयन लाठ का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष दामोदर तोदी ने बताया 2 सर्जिकल बेड गुप्त दान व 1 बेड अशोक सिंघानिया की माताजी रेशमा देवी सिंघानिया की स्मृति में मंच को दिया गया। स्व गीता देवी मित्तल की स्मृति में रामधारी मित्तल परिवार ने सदस्यों के मेधावी छात्र, छात्राओं को रजत पदक देकर सम्मानित किया।

मंच के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिब्डीवाल ने पूर्व के सभी अध्यक्षों का सम्मान किया। स्मृति चिन्ह भेंट किए। इसी प्रकार मंच सदस्यों को अध्यक्षीय पुरस्कार भेंट किए गए। सचिव शुभम जैन ने बताया पौधारोपण अभियान 2024-25 के तहत 200 पौधे सदस्यों को वितरित किए गए। संचालन, आभार महेंद्र पारिक, लक्ष्मण मित्तल ने किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here