Home मध्यप्रदेश Nyaya Utsav will be celebrated on the occasion of Legal Services Day...

Nyaya Utsav will be celebrated on the occasion of Legal Services Day | विधिक सेवा दिवस के मौके पर मनाया जाएगा न्यायोत्सव: सागर में आज बाइक रैली के साथ होगा सेवा सप्ताह का शुभारंभ – Sagar News

54
0

[ad_1]

विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर को मनाया जाएगा। जिसके चलते सागर में 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के दौरान अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन होगा। 4 नवंबर को जिला मुख्यालय स्तर पर प्रशासन व पुलिस विभाग के सहयोग स

Google search engine

.

रैली के साथ ही न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ होगा। रैली सुबह 10.30 बजे जिला न्यायालय परिसर से विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के अध्यक्ष और प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सोमवार को ही केंद्रीय जेल, जिला जेल, उपजेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

5 नवंबर को वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 6 नवंबर को विद्यालय, महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियागिता का आयोजन, 7 नवंबर को बाल देख-रेख संस्थाओं का निरीक्षण और बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक जागरुकता शिविर, 8 नवंबर को श्रमिक बस्तियों व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर और 9 नवंबर को विधिक जागरुकता प्रदर्शनी, मैराथन दौड़ के साथ विधिक सेवा सप्ताह का समापन किया जाएगा।

आयोजित गतिविधियों में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स, अधिकार मित्र, पैनल लायर्स, न्याय रक्षक, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल्स, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनजीओ आदि शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here