Home मध्यप्रदेश Not getting benefit of insurance on banana crop | 6 सितंबर को...

Not getting benefit of insurance on banana crop | 6 सितंबर को किसानों का बड़ा आंदोलन, निकलेंगे रैली

69
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)33 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जिले के किसानों को केला फसल पर बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर 6 सितंबर को किसानों का बड़ा आंदोलन होने वाला है। कुछ दिन पहले किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब प्रगतिशील किसान संगठन ने जिलेभर के किसानों से की रैली में शामिल होने की अपील की है।

प्रगतिशील किसान संगठन अध्यक्ष रघुनाथ पाटिल के अनुसार 31 अगस्त को रक्षाबंधन त्यौहार होने के कारण रैली स्थगित कर उसके स्थान पर 6 सितंबर बुधवार सुबह 11 बजे रैली निकाली जाएगी। यह रैली संजय नगर शिकारपुरा से निकलकर एसडीएम कार्यालय नेहरु पुतले के पास पहुचेंगी। यहां किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यह है किसानों की मांग

  • बुरहानपुर जिले के किसानों को 2019 से केला फसल का बीमा नहीं किया जा रहा है जबकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में किसानो को केला फसल बीमा मिल रहा है। अगस्त से केला फसल का बीमा तुरंत किया जाना चाहिए।
  • विगत चार साल से मक्का, कपास समर्थन मूल्य पर सरकार खरीद नहीं रही है इसीलिए खरीब फसल 2023 से समर्थन मूल्य पर किसान की पूर्ण उपज खरीदें।
  • 2022-23 रबी में किसानों ने चना फसल का बीमा किया है। जिले में बारिश होने से चना फसल खराब हो गई थी जिसकी बीमा क्लेम तुरंत मिलना चाहिए। इसी प्रकार चना बीज उत्पादित किसानों की राशी 2020 से बकाया 99 लाख रुपये आज तक सरकार नहीं दे पाई है, वह भी तुरंत मिलना चाहिए।
  • जंगली जानवरों से खड़ी फसल को सूअरों द्वारा नुकसान होने पर नुक्सान भरपाई मिलना चाहिए। केला फसल मंडी शुल्क 1 रुपये प्रति सैकड़ा से घटाकर 0.25 किया जाना चाहिए।
  • सहकारी सोसायटी से खाद नगद खरीदी करने वाले किसानों को मिलना चाहिए। रासायनिक खाद मिट्टी परिक्षण केंद्र में ही रासायनिक खाद गुणवत्ता परीक्षण किया जाना चाहिए
  • किसानों की केला वर्गीय फसल आंधी तूफान ओला, पाला, भीषण गर्मी, अत्यधिक ठंड में राज्य शासन द्वारा मिलने वाला मुआवजा आरसी बुक अनुसार प्रति एकड़ 2 लाख रुपये मिलना चाहिए। ( प्रति पौधा 120 x 1800 = 216000 मिलना चाहिए।
  • सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। 14 घंटे बिजली दी जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here