Home मध्यप्रदेश Niwari Collector hoisted the flag in the stadium playground | निवाड़ी कलेक्टर...

Niwari Collector hoisted the flag in the stadium playground | निवाड़ी कलेक्टर ने स्टेडियम खेल मैदान में किया ध्वजारोहण: जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं; कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी – Niwari News

62
0

[ad_1]

78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसा ही उत्साह मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में भी देखने को मिला। निवाड़ी जिला मुख्यालय पर स्टेडियम खेल मैदान में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

Google search engine

.

निवाड़ी जिले में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 के खेल ग्राउंड पर मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।

एक सुसज्जित वाहन में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया, रक्षित निरीक्षक दीपक साहू ने परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन किया।

संबोधन में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि रानी दुर्गावती का 500वां जयंती उत्सव और देवी अहिल्या बाई 300वां जयंती उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

राष्ट्र के प्रथम पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल की स्थापना खजुराहो में की जाएगी। अपने उद्बोधन में कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को अपनी लोक संस्कृति ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी देने की पहल की गई है। इसी क्रम में प्रदेश के युवाओं को ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देने की कल्पना साकार की जाएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में इस साल से ही हवाई जहाज के माध्यम से तीर्थ यात्रा की शुरुआत की है। विरासत के साथ विकास के महत्व को साकार रूप दिया गया है। प्रदेश में धार्मिक और अध्यात्मिक के लोग विकसित किए जा रहे है।

जनप्रतिनिधियों ने भी अलग-अलग स्थानों का किया ध्वजारोहण

पूरे निवाड़ी जिले में अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी ध्वजारोहण किया। ओरछा नगर परिषद में नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद शिशुपाल सिंह राजपूत ने प्रदेश और नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं निवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष गुलाब अहिरवार ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here