Home मध्यप्रदेश Nine day Shani Jayanti festival starts in Nehru Nagar Bhopal | नेहरू...

Nine day Shani Jayanti festival starts in Nehru Nagar Bhopal | नेहरू नगर भोपाल में नौ दिवसीय शनि जयंती महोत्सव शुरू: कलश यात्रा निकाली, श्रीगणेश और पंचांग की पूजन हुई – Bhopal News

62
0

[ad_1]

नेहरू नगर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर में बुधवार से नौ दिवसीय शनि महोत्सव प्रारंभ हो गया। सुबह मंदिर से करुणाधाम आश्रम तक कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञशाला में श्री गणेश और पंचांग का पूजन किया गया। शनि भगवान के पूजन-अर्चन के साथ अन्य धार्मिक आयोजन प्रारं

Google search engine

.

कलश यात्रा में मंदिर के संस्थापक पुजारी पंडित गजेंद्र शास्त्री एवं 51 अन्य ब्राह्मणों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। शास्त्री ने बताया कि शनि महोत्सव के चलते 30 मई से श्रीमद्भागवत कथा और एक जून से श्रीराम कथा का आयोजन भी होगा, जो 5 जून तक चलेगा। 6 जून को भंडारे के साथ पूर्ण आहुति होगी।

कलश यात्रा में ओपी मिश्रा, गोकुलदास बैरागी, प्रवीण गुप्ता, रमेश चंद्र गामोड, सुंदरलाल पटवा, कृष्ण पाल सिंह ठाकुर, राखी नागराज, मोना ठाकुर, माया बैरागी, मीरा सुनंदा, आरती सोनी, पुष्पा शर्मा, कमला बाई कुशवाहा, अनीता पुष्पा शर्मा, मंजू आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुवार को अरणी मंथन से अग्नि देव की स्थापना एवं शनि महामंत्र का निरंतर जाप किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here