Home मध्यप्रदेश Night temperature in Raisen is below 10 degrees | रायसेन में रात...

Night temperature in Raisen is below 10 degrees | रायसेन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज से राहत की उम्मीद; फसलों को फायदा – Raisen News

58
0

[ad_1]

उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का रायसेन में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Google search engine

.

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तक सीमित है। आसमान में बादल और धूप का खेल जारी है, जबकि 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। राहत की बात यह है कि शनिवार से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

किसानों के लिए यह मौसम सही साबित हो रहा है। वर्तमान में गेहूं की फसल में सिंचाई की जा रही है और यह ठंडा मौसम फसल के लिए आवश्यक नमी बनाए रखने में मदद कर रहा है। रवि सीजन की फसलों के लिए भी यह मौसम बेहद अनुकूल माना जा रहा है।

रायसेन में अलसुबह हल्की धुंध देखने को मिली।

रायसेन में अलसुबह हल्की धुंध देखने को मिली।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here